महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates
आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। इस तिथि के बाद कोई आवेदन/शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 है।
आवेदन शुल्क | Application Fee
| क्र. सं. | श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल शुल्क |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अनारक्षित (General) | ₹ 00/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
| 2 | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹ 00/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
| 3 | अनुसूचित जाति (SC) | ₹ 00/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
| 4 | अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹ 00/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
नोट: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थियों द्वारा उनकी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देय होगा।
मुख्य परीक्षा हेतु शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों द्वारा अलग से किया जाना होगा।
भुगतान के तरीके | Payment Methods
रिक्तियों का विवरण | Vacancy Details
क्षेत्रिक आरक्षण का विवरण
| क्र. सं. | विभाग का नाम | पदनाम | स्वा संग्राम सेनानी आश्रित | दिव्यांगजन | भूतपूर्व सैनिक | महिला | उत्कृष्ट खिलाड़ी | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश | भेषजिक (Pharmacist) | 1 | 1 | 1 | 28 | 1 | 560 |
दिव्यांगता की श्रेणी/ उपश्रेणी से सम्बन्धित विवरण
| संक्षिप्त नाम | विवरण |
|---|---|
| H.H. | Hard of Hearing (श्रवण शक्ति में हास) |
| O.A. | One Arm Affected (एक हाथ प्रभावित) |
| O.L. | One Leg Affected (एक पैर प्रभावित) |
| L.C. | Leprosy Cured (रोगमुक्त कुष्ठ) |
| Dw. | Dwarfism (बीनापन) |
| A.A.V. | Acid Attack Victims (एसिड आक्रमण पीड़ित) |
शैक्षिक योग्यता | Educational Qualification
अनिवार्य अहर्ता (शैक्षिक)
- ✓ भेषजिकी (फार्मेसी) का डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से।
- ✓ स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत (Registered with State Pharmacy Council, Uttar Pradesh)
A candidate for direct recruitment to the posts in the service must possess diploma in Pharmacy from a recognised institution and must also be registered with the State Pharmacy Council, Uttar Pradesh.
अधिमानी अहर्ता (Desirable Qualification)
अन्य बातों के समान होने पर निम्नलिखित अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा:
- ✓ जिसने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि तक सेवा की हो, या
- ✓ जिसने राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
आयु सीमा | Age Limit
आयु में छूट | Age Relaxation
| श्रेणी (Category) | आयु में छूट (Relaxation) |
|---|---|
| अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) | 5 वर्ष (as per government norms) |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष (as per government norms) |
| राज्य कर्मचारी (State Government Employees) | 5 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | As per rules |
| दिव्यांगजन (PwD) | As per rules |
महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें
केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें PET-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो।
मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नामलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
PET-2025 में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
Under Investigation (UI) / Provisional चिन्हित अभ्यर्थियों को भी आवेदन की अनुमति है, किन्तु उनकी शॉर्टलिस्टिंग जांच के परिणाम/निर्णय के अधीन होगी।
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा समयावधि दो घण्टा होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है, जो उस प्रश्न हेतु निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत (¼) होगी।
परीक्षा योजना (Examination Plan)
| भाग (Part) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
|---|---|---|---|---|
| भाग-1 | विषयगत ज्ञान (Subject related knowledge) | 65 | 65 | दो घण्टा (120 मिनट) |
| भाग-2 | कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार | 15 | 15 | |
| भाग-3 | उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी | 20 | 20 | |
| योग (Total) | 100 | 100 | – | |
पाठ्यक्रम (Syllabus) – भाग-1 (विषयगत ज्ञान)
- Pharmaceuticals – Acids, bases and buffers, Antioxidants, Gastrointestinal agents, Topical Agents, Antimicrobials and Astringents, Dental Products, Respiratory stimulants, Expectorants and Emetics, Antidotes, Major Intra and Extra cellular electrolytes, Inorganic official compounds, Radio pharmaceuticals and contrast media, Quality control of Drugs and pharmaceuticals, Pharmacognosy tests.
- Pharmacognosy – Laxatives, Cardiotonics, Carminatives & G.I. regulators, Astringents, Drugs acting on nervous system, Antihypertensive, Antitussives, Antirheumatics, Antitumour, Antileprotic, Antidiabetics, Diuretics.
- Biochemistry & Clinical Pathology – Introduction to biochemistry, Carbohydrates, Lipids, Vitamins, Enzymes, Therapeutics.
- Human Anatomy and Physiology – Scope of Anatomy and physiology, Elementary tissues, Skeletal System, Cardiovascular System, Respiratory system, Urinary System, Muscular System, Central Nervous System, Sensory Organs, Digestive System, Endocrine System, Reproductive system.
- Health Education & Community Pharmacy – Concept of health, Nutrition and health, First aid, Environment and health, Fundamental principles of microbiology, Communicable diseases, Intestinal infection, Arthropod bone infections, Surface infection, Sexually transmitted diseases, Non-communicable diseases, Epidemiology.
- Pharmaceutical Jurisprudence – Origin and nature of pharmaceutical legislation in India, Principles and significance of professional Ethics, Pharmacy Act, 1948, The Drugs and Cosmetics Act, 1940, The Drugs and Magic Remedies (objectionable Advertisement) Act, 1954, Narcotic Drugs and psychotropic substances Act, 1985, Latest Drugs (price control) order, Poisons Act 1919 (as amended to date).
- Pharmacology & Toxicology – Routes of administration of drugs, General mechanism of drugs action, Drugs acting on the central Nervous system, Drugs acting on respiratory system, Autocoids, Cardio vascular drugs, Drugs affecting renal function, Hormones and hormone antagonists, Drugs acting on digestive system, Chemotherapy of microbial diseases, Disinfectants and antiseptics.
- Drug Store and Business Management – Introduction, Drug House Management, Sales, Recruitment, training, Banking and Finance.
- Hospital & Clinical Pharmacy – Hospital, Hospital Pharmacy, Drug Distribution system in Hospitals, Manufacturing, Sterile manufacture, Non-sterile manufacture, P.T.C. (pharmacy Therapeutic Committee), Hospital Formulary system, Drug Information service, Surgical dressing.
नोट: Subject Knowledge के प्रश्नों का स्तर Diploma in Pharmacy स्तर का होगा।
पाठ्यक्रम – भाग-2 एवं भाग-3
कैसे आवेदन करें | How to Apply
- PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें – प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के सापेक्ष पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्रेषित OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत विवरण सत्यापित करें – नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी आदि स्वतः प्रदर्शित होंगे।
- शैक्षिक योग्यता भरें – अनिवार्य अहर्ता (शैक्षिक) से सम्बन्धित विवरण भरें।
- फोटो एवं हस्ताक्षर सत्यापित करें – PET-2025 में अपलोड की गयी फोटो तथा हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे।
- अन्य विवरण भरें – पता, EWS, क्षैतिज आरक्षण आदि।
- घोषणा (Declaration) – सभी बिंदुओं को सिलेक्ट कर वेरीफिकेशन कोड दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करें – Credit Card/Debit Card/Internet Banking/UPI या SBI e-Challan के माध्यम से।
- आवेदन-पत्र डाउनलोड करें – शुल्क के सफल भुगतान/समायोजन के बाद आवेदन-पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट करें।
- शुल्क का सफल भुगतान/समायोजन होते ही आवेदन-पत्र स्वतः सबमिट हो जाएगा।
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 तक ही अनुमन्य विवरण (पता, EWS, क्षैतिज आरक्षण, वैवाहिक स्थिति) संशोधित किए जा सकते हैं।
- एक से अधिक आवेदन करने पर अंतिम सबमिट किया गया आवेदन ही स्वीकार होगा।