विशेष अभियान 5.0 कार्यान्वयन / Special Campaign 5.0 Implementation

विशेष अभियान 5.0 कार्यान्वयन / Special Campaign 5.0 Implementation

लोक उद्यम विभाग (DPE) ने लंबित कार्यों को निपटाने और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान 5.0 को सक्रिय रूप से लागू किया है। यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है – प्रारंभिक चरण (16-30 सितंबर 2025) और कार्यान्वयन चरण (2-31 अक्टूबर 2025)। इस दौरान 550 भौतिक फाइलों को निपटाया गया और सांसदों के संदर्भ, संसदीय आश्वासन, अंतर-मंत्रालयी संचार से संबंधित सभी लंबित कार्यों को ‘शून्य’ स्तर पर लाया गया। विभाग ने 180 वर्ग फुट कार्यालय स्थान को मुक्त कराया और 45 अप्रचलित उपकरणों के निपटान की प्रक्रिया शुरू की।

कोयला मंत्रालय विशेष अभियान 5.0

coal ministry

कोयला मंत्रालय और उसके सार्वजनिक उपक्रमों ने विशेष अभियान 5.0 के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। 1,205 स्थानों की सफाई कर 68,04,087 वर्ग फुट क्षेत्र साफ किया गया। 5,813 MT स्क्राप का निपटान कर 22.87 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। 1,11,248 भौतिक और 30,331 इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा की गई। 80 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोद्धार और संगीत कक्ष जैसी नवोन्मेषी पहल की गईं।