महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates

UPSSSC Pharmacist Application & Examination Schedule
विज्ञापन प्रकाशन तिथि
28 February 2026
आवेदन शुरू | Application Begin
09 March 2026
आवेदन अंतिम तिथि | Last Date for Apply Online
29 March 2026
शुल्क समायोजन एवं संशोधन अंतिम तिथि
05 April 2026
मुख्य परीक्षा तिथि | Exam Date
To be notified later
प्रवेश पत्र | Admit Card Available
Before Exam
विशेष नोट | Special Note

आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। इस तिथि के बाद कोई आवेदन/शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क | Application Fee

ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क (Online Processing Fee)
क्र. सं.श्रेणी (Category)आवेदन शुल्कऑनलाइन प्रक्रिया शुल्ककुल शुल्क
1अनारक्षित (General)₹ 00/-₹ 25/-₹ 25/-
2अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 00/-₹ 25/-₹ 25/-
3अनुसूचित जाति (SC)₹ 00/-₹ 25/-₹ 25/-
4अनुसूचित जनजाति (ST)₹ 00/-₹ 25/-₹ 25/-

नोट: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थियों द्वारा उनकी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देय होगा।

मुख्य परीक्षा हेतु शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों द्वारा अलग से किया जाना होगा।

भुगतान के तरीके | Payment Methods

Debit Card
Credit Card
Internet Banking
UPI
SBI e-Challan

रिक्तियों का विवरण | Vacancy Details

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश
560
कुल भेषजिक (Pharmacist) पद

क्षेत्रिक आरक्षण का विवरण

क्र. सं.विभाग का नामपदनामस्वा संग्राम सेनानी आश्रितदिव्यांगजनभूतपूर्व सैनिकमहिलाउत्कृष्ट खिलाड़ीकुल
1चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेशभेषजिक (Pharmacist)111281560

दिव्यांगता की श्रेणी/ उपश्रेणी से सम्बन्धित विवरण

संक्षिप्त नामविवरण
H.H.Hard of Hearing (श्रवण शक्ति में हास)
O.A.One Arm Affected (एक हाथ प्रभावित)
O.L.One Leg Affected (एक पैर प्रभावित)
L.C.Leprosy Cured (रोगमुक्त कुष्ठ)
Dw.Dwarfism (बीनापन)
A.A.V.Acid Attack Victims (एसिड आक्रमण पीड़ित)

शैक्षिक योग्यता | Educational Qualification

उत्तर प्रदेश भेषजिक सेवा नियमावली, 1980 के अनुसार

अनिवार्य अहर्ता (शैक्षिक)

  • भेषजिकी (फार्मेसी) का डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से।
  • स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत (Registered with State Pharmacy Council, Uttar Pradesh)

A candidate for direct recruitment to the posts in the service must possess diploma in Pharmacy from a recognised institution and must also be registered with the State Pharmacy Council, Uttar Pradesh.

अधिमानी अहर्ता (Desirable Qualification)

अन्य बातों के समान होने पर निम्नलिखित अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा:

  • जिसने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि तक सेवा की हो, या
  • जिसने राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

आयु सीमा | Age Limit

As on 01 January 2026
न्यूनतम आयु | Minimum Age
18 Years
अधिकतम आयु | Maximum Age
40 Years

आयु में छूट | Age Relaxation

श्रेणी (Category)आयु में छूट (Relaxation)
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)5 वर्ष (as per government norms)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3 वर्ष (as per government norms)
राज्य कर्मचारी (State Government Employees)5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)As per rules
दिव्यांगजन (PwD)As per rules

महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें

PET-2025 से संबंधित

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें PET-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो।

मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नामलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

PET-2025 में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

Under Investigation (UI) / Provisional चिन्हित अभ्यर्थियों को भी आवेदन की अनुमति है, किन्तु उनकी शॉर्टलिस्टिंग जांच के परिणाम/निर्णय के अधीन होगी।

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) योजना

लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा समयावधि दो घण्टा होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है, जो उस प्रश्न हेतु निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत (¼) होगी।

परीक्षा योजना (Examination Plan)

भाग (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
भाग-1विषयगत ज्ञान (Subject related knowledge)6565दो घण्टा (120 मिनट)
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार1515
भाग-3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी2020
योग (Total)100100

पाठ्यक्रम (Syllabus) – भाग-1 (विषयगत ज्ञान)

  • Pharmaceuticals – Acids, bases and buffers, Antioxidants, Gastrointestinal agents, Topical Agents, Antimicrobials and Astringents, Dental Products, Respiratory stimulants, Expectorants and Emetics, Antidotes, Major Intra and Extra cellular electrolytes, Inorganic official compounds, Radio pharmaceuticals and contrast media, Quality control of Drugs and pharmaceuticals, Pharmacognosy tests.
  • Pharmacognosy – Laxatives, Cardiotonics, Carminatives & G.I. regulators, Astringents, Drugs acting on nervous system, Antihypertensive, Antitussives, Antirheumatics, Antitumour, Antileprotic, Antidiabetics, Diuretics.
  • Biochemistry & Clinical Pathology – Introduction to biochemistry, Carbohydrates, Lipids, Vitamins, Enzymes, Therapeutics.
  • Human Anatomy and Physiology – Scope of Anatomy and physiology, Elementary tissues, Skeletal System, Cardiovascular System, Respiratory system, Urinary System, Muscular System, Central Nervous System, Sensory Organs, Digestive System, Endocrine System, Reproductive system.
  • Health Education & Community Pharmacy – Concept of health, Nutrition and health, First aid, Environment and health, Fundamental principles of microbiology, Communicable diseases, Intestinal infection, Arthropod bone infections, Surface infection, Sexually transmitted diseases, Non-communicable diseases, Epidemiology.
  • Pharmaceutical Jurisprudence – Origin and nature of pharmaceutical legislation in India, Principles and significance of professional Ethics, Pharmacy Act, 1948, The Drugs and Cosmetics Act, 1940, The Drugs and Magic Remedies (objectionable Advertisement) Act, 1954, Narcotic Drugs and psychotropic substances Act, 1985, Latest Drugs (price control) order, Poisons Act 1919 (as amended to date).
  • Pharmacology & Toxicology – Routes of administration of drugs, General mechanism of drugs action, Drugs acting on the central Nervous system, Drugs acting on respiratory system, Autocoids, Cardio vascular drugs, Drugs affecting renal function, Hormones and hormone antagonists, Drugs acting on digestive system, Chemotherapy of microbial diseases, Disinfectants and antiseptics.
  • Drug Store and Business Management – Introduction, Drug House Management, Sales, Recruitment, training, Banking and Finance.
  • Hospital & Clinical Pharmacy – Hospital, Hospital Pharmacy, Drug Distribution system in Hospitals, Manufacturing, Sterile manufacture, Non-sterile manufacture, P.T.C. (pharmacy Therapeutic Committee), Hospital Formulary system, Drug Information service, Surgical dressing.

नोट: Subject Knowledge के प्रश्नों का स्तर Diploma in Pharmacy स्तर का होगा।

पाठ्यक्रम – भाग-2 एवं भाग-3

भाग-2: कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
कम्प्यूटर की बुनियादी अवधारणाएं, इंटरनेट, ईमेल, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, नवीनतम प्रौद्योगिकी विकास
भाग-3: उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी
उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक व्यवस्था, महत्वपूर्ण योजनाएं, सामान्य ज्ञान

कैसे आवेदन करें | How to Apply

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  1. PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें – प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के सापेक्ष पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्रेषित OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  2. व्यक्तिगत विवरण सत्यापित करें – नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी आदि स्वतः प्रदर्शित होंगे।
  3. शैक्षिक योग्यता भरें – अनिवार्य अहर्ता (शैक्षिक) से सम्बन्धित विवरण भरें।
  4. फोटो एवं हस्ताक्षर सत्यापित करें – PET-2025 में अपलोड की गयी फोटो तथा हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे।
  5. अन्य विवरण भरें – पता, EWS, क्षैतिज आरक्षण आदि।
  6. घोषणा (Declaration) – सभी बिंदुओं को सिलेक्ट कर वेरीफिकेशन कोड दर्ज करें।
  7. शुल्क का भुगतान करें – Credit Card/Debit Card/Internet Banking/UPI या SBI e-Challan के माध्यम से।
  8. आवेदन-पत्र डाउनलोड करें – शुल्क के सफल भुगतान/समायोजन के बाद आवेदन-पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट करें।
महत्वपूर्ण निर्देश
  • शुल्क का सफल भुगतान/समायोजन होते ही आवेदन-पत्र स्वतः सबमिट हो जाएगा।
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 तक ही अनुमन्य विवरण (पता, EWS, क्षैतिज आरक्षण, वैवाहिक स्थिति) संशोधित किए जा सकते हैं।
  • एक से अधिक आवेदन करने पर अंतिम सबमिट किया गया आवेदन ही स्वीकार होगा।