डॉ. मनसुख मंडाविया दोहा में दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे / Dr. Mansukh Mandaviya to Lead Indian Delegation to Second World Summit for Social Development in Doha

डॉ. मनसुख मंडाविया दोहा में दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे / Dr. Mansukh Mandaviya to Lead Indian Delegation to Second World Summit for Social Development in Doha

डॉ. मनसुख मंडाविया दोहा में दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे / Dr. Mansukh Mandaviya to Lead Indian Delegation to Second World Summit for Social Development in Doha :- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया 4-6 नवंबर 2025 को दोहा, कतर में आयोजित होने वाले दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन (WSSD-2) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डॉ. मंडाविया शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पूर्ण सत्र में भाग लेंगे और भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे। वह गरीबी उन्मूलन, पूर्ण और उत्पादक रोजगार तथा सामाजिक समावेश पर उच्च-स्तरीय गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, मंत्री कतर, रोमानिया, मॉरीशस और यूरोपीय संघ के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। NITI आयोग द्वारा 5 नवंबर को “गरीबी से बाहर निकलने के रास्ते: अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने में भारत का अनुभव” विषय पर एक साइड इवेंट का आयोजन किया जाएगा।