संविधान दिवस : 26 नवम्बर /constitution day
संविधान दिवस : 26 नवम्बर–भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सन् 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ।
केन्द्र सरकार ने 19 नवम्बर 2015 को इस दिवस को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय संविधान दिवस घोषित किया था।