उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ
UPSSSC – विज्ञापन सं. 07-परीक्षा/2026
| क्र.सं. | विभाग का नाम | पदनाम | अनारक्षित | SC | ST | OBC | EWS | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 01 | निर्देशालय कोषागार, उत्तर प्रदेश | सहायक कोषागार लेखाकार | 278 | 75 | 17 | 124 | 54 | 548 |
| 02 | सहकारी समितियां एवं पंचायत, लेखा परीक्षा निर्देशालय | लेखा परीक्षक | 170 | 87 | 09 | 112 | 41 | 419 |
| 03 | राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद | अमीन/ नीलामकर्ता | 149 | 65 | 01 | 76 | 32 | 323 |
| 04 | नगर निकाय निर्देशालय | अधिशासी अधिकारी | 109 | 36 | 04 | 66 | 23 | 238 |
| 05 | राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद | लिपिक सह टंकक/ रोकडिया सह लिपिक/ लेखा लिपिक | 101 | 48 | 06 | 52 | 22 | 229 |
| 06 | कार्यालय चकबंदी आयुक्त | सहायक चकबंदी अधिकारी/ सहायक आयतीकरण अधिकारी | 78 | 30 | 04 | 40 | 16 | 168 |
| 07 | उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निर्देशालय | सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी) | 54 | 29 | 03 | 35 | 13 | 134 |
| ✅ अन्य विभागों (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, परिवार कल्याण महानिदेशालय, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद – मण्डी पर्यवेक्षक आदि) सहित कुल 2285 पद (स्थायी/अस्थायी) | ||||||||
✅ अधिमानी अर्हता (Preference): निम्नलिखित में से किसी एक को अधिमान दिया जाएगा –
• प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की सेवा, अथवा
• राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘बी’ प्रमाण-पत्र।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष | अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- SC/ST/OBC (UP मूलनिवासी): +5 वर्ष की छूट
- राज्य सरकार के कर्मचारी: +5 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman): सेवाकाल +3 वर्ष (अधिकतम 15 वर्ष)
- दिव्यांग (Divyangjan): +15 वर्ष (उपश्रेणी अनुसार)
- मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति अनुसंधानविद: नियमावली 2026 के अनुसार छूट एवं अधिमान
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल शुल्क |
|---|---|---|---|
| अनारक्षित / OBC / SC / ST | ₹ 0/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
| स्वतंत्रता सेनानी आश्रित / भूतपूर्व सैनिक / महिला / दिव्यांग / उत्कृष्ट खिलाड़ी | ₹ 0/- | ₹ 25/- | ₹ 25/- |
💳 महत्वपूर्ण: मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान Credit/Debit Card, Net Banking, UPI या SBI e-Challan से करें।
📌 चयन आधार: UPSSSC प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग (श्रेणीवार 15 गुना)। मुख्य परीक्षा (लिखित) के अंकों से अंतिम मेरिट।
📖 मुख्य परीक्षा पैटर्न (एक प्रश्नपत्र, 100 अंक)
- प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय (MCQ), समय: 120 मिनट
- नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती (प्रति प्रश्न 1 अंक)
- भाग-1 (विषयगत ज्ञान) – 60 अंक: भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन (05), भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (10), भारत एवं विश्व का भूगोल (05), भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास (10), सामान्य विज्ञान (05), पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन (10), समसामयिक घटनाएँ (05), सामान्य बुद्धि परीक्षण (05), प्रारम्भिक गणितीय ज्ञान (05), सामान्य हिन्दी (05)।
- भाग-2 (कम्प्यूटर एवं IT) – 15 अंक: हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, MS Word/Excel, AI, Big Data, IoT, साइबर सुरक्षा, डिजिटल वित्तीय उपकरण आदि।
- भाग-3 (उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी) – 25 अंक: UP का इतिहास, संस्कृति, लोकनृत्य, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राज्यव्यवस्था, समसामयिक घटनाएँ, पर्यटन, खनिज, कृषि, उद्योग आदि।
- EWS प्रमाणपत्र: 01-04-2026 से 18-06-2026 के मध्य निर्गत, वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित (08 लाख से कम)।
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र: UP शासन के अद्यतन प्रारूप (18-04-2022) पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी, 40% से अधिक दिव्यांगता पर आरक्षण लाभ। उपश्रेणियाँ: B, LV, D, HH, OA, OL, LC, Dw, AAV, MDY, CP, ASD।
- महिला आरक्षण: UP शासन के आदेशानुसार 20% क्षैतिज आरक्षण (न्यायालयीन निर्णय के अधीन)।
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित / भूतपूर्व सैनिक: निर्धारित प्रारूप में प्रमाणपत्र आवश्यक।
- आवेदन में वरीयता क्रम (preference) देना होगा। आयोग द्वारा योग्यता एवं वरीयता के आधार पर विभाग आवंटित किया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प नहीं। प्रवेश पत्र बाद में जारी होगा।
- किसी भी अनुचित साधन / नकल पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्यवाही (आजीवन कारावास तक) होगी।
- PET 2025 में वास्तविक (Absolute) या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे।
- UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएँ।
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य)।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, वरीयता क्रम भरें।
- फोटो एवं हस्ताक्षर PET में अपलोड किए गए होंगे, पुनः अपलोड नहीं करने हैं।
- घोषणा पत्र स्वीकार करें और ऑनलाइन शुल्क (₹25/-) जमा करें (Credit Card/UPI/Net Banking/E-challan)।
- सफल भुगतान के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
- यदि भुगतान समायोजित न हो तो “Update Your Transaction ID by Double Verification” से ट्रांजेक्शन ID सत्यापित करें।
- आवेदन में संशोधन (केवल पत्राचार पता, EWS/DFF/दिव्यांग/लिंग/वैवाहिक स्थिति आदि) अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक किया जा सकता है।
Disclaimer: इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारियां आधिकारिक स्रोत से ली गई हैं। फिर भी किसी भी त्रुटि या गलत जानकारी के लिए studentexamportal.com वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगा। कृपया आवेदन करने या परिणाम देखने से पहले स्वयं आधिकारिक वेबसाइट पर जांच अवश्य करें। धन्यवाद।
📢 नोट: सभी अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। PET 2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोर ही शॉर्टलिस्टिंग का आधार होगा। अंतिम मेरिट केवल मुख्य लिखित परीक्षा (100 अंक) के आधार पर बनेगी।